HERBAL REMEDIES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
HERBAL REMEDIES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जल्दी से मोटापा कैसे कम करें |10 Healthy Foods to Reduce Obesity

 जल्दी से मोटापा कैसे कम करें | मोटापा घटाने के लिए 10 स्वास्थयबर्धक भोजन


दोस्तो आज के युग में हम सभी का भोजन खाने का तरीका तथा जीभ के स्वाद में हर कुछ खा लेना हमारे मोटापे का कारण बनता जा रहा है ,जिस के कारण हम अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं | मोटापे के कारण हृदयरोग ,शुगर,रक्तचाप और अन्य कई तरह के रोग हमें घेरते जा रहे हैं |

सब कुछ मालूम होते हुए भी हम मोटापा कम करने का बस प्रण करते रहते हैं और भोजन सामने आने पर उस प्रण को भूल जाते हैं , पेट भर जाने पर भी जब तक दिल नहीं भरता, खाते चले जाते हैं और हमारा शरीर भी कुछ इस तरह का है, जितना खाते चले जाते हैं उतना ही अपना आकार बढ़ाता चला जाता है और हम ज्यादा से ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं |

आज हर कोई बढ़े मोटापे के कारण परेशान है और चाहता है की ,कोई तरीका हो जिस से कम समय में मोटापा कम हो सके | मोटापा कम होगा तो और भी कई बीमारियों से बचाव हो सकेगा |

आज मैं आप को कम समय में मोटापा कम करने के तरीके बताऊँगी जो निम्नलिखित हैं |

1. सुबह जल्दी उठें :- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें और उठते ही कम से कम 1 लीटर पानी पी लें | इस के 15 मिनट के बाद शौच ,स्नानादी से निवृत हो जाएँ |

2. व्यायाम :- बाहर निकल कर लगभग 5 किलोमीटर हल्की दौड़ लगाएँ |

3. योगासन तथा प्राणायाम:- अब सूर्य नमस्कार, बाज्रासन, सुप्तवज्रासन, हलासन ,पाद्पश्चिमोटानासन तथा कपालभाति ,अनुलोम -विलोम और त्रिबंध आदि योगासन और प्राणायाम करें |

4. जरूरत के हिसाब से खाएं :- जरूरत के हिसाब से ही खाएं (बहुत ज्यादा ना खा कर कम खाने की कोशिश करें ) | जीने के लिए खाएं ,ना की खाने के लिए जीयें |

5. फल और सब्जियों का प्रयोग :- खाने में फल और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें | मोटापा घटाने के लिए 5-5 फल और सब्जियाँ निम्नलिखित हैं :-

      (i) फल

           (क) सेब (ख) केला (ग) संतरा (घ) अंगूर (ड़) अनार

      (ii) सब्जियाँ

           (क) ब्रोकली (ख) शलगम (ग) पालक (घ) गाजर (ड़) मूली

6. ग्रीन टी का प्रयोग करें :- चाय पीने का दिल करता है तो ग्रीन टी ही प्रयोग में लाएँ |

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी बताया गया है ,इसकी मैं पुष्टि नहीं करती हूँ , इसे केवल सुझाव के र्रोप में लेकर चलें | इस तरह का कोई भी उपचार करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें |







How to make Satvik Roti || Recipe to make Healthy Roti || सात्विक रोटी बनाने का तरीका

सात्विक रोटी बनाने का तरीका ||हैलदी रोटी बनाने कि रैसिपी


दोस्तो आज हम में से हर कोई किसी न किसी बिमारी से पीड़ित है ,क्या आप जानते हैं यह बिमारियाँ कहाँ से आईं और हम इन बिमारियों से बच क्यों नहीं पाते | दोस्तो यह बिमारियाँ हमारे खाने पीने कि आदतों का ही नतीजा हैं |आधुनिक्ता कि दौड़ में हम शरीर को भूल चुके हैं ,जीभ के स्वाद के लिए हम हर कुछ ठूूँसते चले जाते हैं ,पैकेट बंद खाना,पानी और दूध सब हमें बहुत भाता है |पिज्जा के चटकारे,बर्गर का स्वाद और फिंगर चिप्स ,ठंडे पेय के साथ हमें अच्छे लगते हैं |


दोस्तो अगर हम अपनी खाने कि आदत को बस बदल दें तो हर बिमारी से बचा जा सकता है ,यहाँ तक की किसी भी बिमारी को पलटा जा सकता है |


तो दोस्तो आज मैं आप को सात्विक रोटी बनाने का तरीका बताने जा रही हूँ ,यह स्वाद के साथ साथ ,सेहत से भी भरपूर   है |

सामग्री

1.     गेहूँ का आटा (छिलके सहित)

2.      जौ का आटा 

3.      निम्न में से कुछ भी 

         (a) पालक पयूरी 

          (b)टमाटर पयूरी

          (c) गाजर का जूस

          (d)  आलू पेस्ट

           (e)  नारियल का दूध

           (f)   बीन्स पेस्ट

           (g)   वह सभी सब्जियाँ जिन का            पेस्ट या जूस  निकला जा  सकता             हो |

प्रक्रिया :

ऊपर लिखी पयूरी या जूस का प्रयोग कर के आटा गूँथ लें ,थोड़ा सा काला नमक प्रयोग कर सकते हो |अब इस आटे कि रोटियाँ बना लें |घी या तेल का प्रयोग ना करें |


दोस्तो ऊपर लिखे तरीके से बनाई रोटियाँ स्वाद व सेहत से भरपूर हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती हैं |



Read more :


Herbal Remedies || दीर्घकाल तक जीवित रहने के उपाय || Deerghkaal Tak Jeevit Rahne ke Upaay

 Herbal Remedies || दीर्घकाल तक जीवित रहने के उपाय || Deerghkaal Tak Jeevit Rahne ke Upaay



आज कल हमारा खान पान रहन सहन कुछ इस तरह का हो चुका है कि शरीर में कोई ना कोई बिमारी  अवश्यम्भावी है , आराम ,स्वाद और शारीरिक सुख के चक्कर में जीवन कम कर लिया है हम ने |



कितना  सही था जीवन,कितनी बड़ी थी आशाएँ ,

दिन रात बडे़ जीवन कि खातिर माँगी जाती थी दुआएँ |

वो दिन भी गए ,ना रहीं वो आशाएँ |

काम क्रोध लोभ कि खातिर भटके हम दिशाएँ |



अगर जीवन में कुछ नीयम व अनुशासन अपनाए जाएँ तो आदमी दीर्घकाल तक निरोगी जीवन जी सकता है , तो वह नियम इस तरह से हैं :-

1.     नियमित आसन,व्यायाम व प्राणायाम करें |

2.     भोजन के  1 घंटे बाद ही पानी 

पिएँ |

3.     भोजन में फल व कच्ची सब्जियाँ ज्यादा प्रयोग करें |

4.     बहुत ज्यादा मैथुन सै बचें |

5.      व्यायाम ,भोजन और मैथुन के अन्त में शक्कर या मधु मिश्रित  दूध का सेवन करें |