जल्दी से मोटापा कैसे कम करें |10 Healthy Foods to Reduce Obesity

 जल्दी से मोटापा कैसे कम करें | मोटापा घटाने के लिए 10 स्वास्थयबर्धक भोजन


दोस्तो आज के युग में हम सभी का भोजन खाने का तरीका तथा जीभ के स्वाद में हर कुछ खा लेना हमारे मोटापे का कारण बनता जा रहा है ,जिस के कारण हम अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं | मोटापे के कारण हृदयरोग ,शुगर,रक्तचाप और अन्य कई तरह के रोग हमें घेरते जा रहे हैं |

सब कुछ मालूम होते हुए भी हम मोटापा कम करने का बस प्रण करते रहते हैं और भोजन सामने आने पर उस प्रण को भूल जाते हैं , पेट भर जाने पर भी जब तक दिल नहीं भरता, खाते चले जाते हैं और हमारा शरीर भी कुछ इस तरह का है, जितना खाते चले जाते हैं उतना ही अपना आकार बढ़ाता चला जाता है और हम ज्यादा से ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं |

आज हर कोई बढ़े मोटापे के कारण परेशान है और चाहता है की ,कोई तरीका हो जिस से कम समय में मोटापा कम हो सके | मोटापा कम होगा तो और भी कई बीमारियों से बचाव हो सकेगा |

आज मैं आप को कम समय में मोटापा कम करने के तरीके बताऊँगी जो निम्नलिखित हैं |

1. सुबह जल्दी उठें :- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें और उठते ही कम से कम 1 लीटर पानी पी लें | इस के 15 मिनट के बाद शौच ,स्नानादी से निवृत हो जाएँ |

2. व्यायाम :- बाहर निकल कर लगभग 5 किलोमीटर हल्की दौड़ लगाएँ |

3. योगासन तथा प्राणायाम:- अब सूर्य नमस्कार, बाज्रासन, सुप्तवज्रासन, हलासन ,पाद्पश्चिमोटानासन तथा कपालभाति ,अनुलोम -विलोम और त्रिबंध आदि योगासन और प्राणायाम करें |

4. जरूरत के हिसाब से खाएं :- जरूरत के हिसाब से ही खाएं (बहुत ज्यादा ना खा कर कम खाने की कोशिश करें ) | जीने के लिए खाएं ,ना की खाने के लिए जीयें |

5. फल और सब्जियों का प्रयोग :- खाने में फल और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें | मोटापा घटाने के लिए 5-5 फल और सब्जियाँ निम्नलिखित हैं :-

      (i) फल

           (क) सेब (ख) केला (ग) संतरा (घ) अंगूर (ड़) अनार

      (ii) सब्जियाँ

           (क) ब्रोकली (ख) शलगम (ग) पालक (घ) गाजर (ड़) मूली

6. ग्रीन टी का प्रयोग करें :- चाय पीने का दिल करता है तो ग्रीन टी ही प्रयोग में लाएँ |

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी बताया गया है ,इसकी मैं पुष्टि नहीं करती हूँ , इसे केवल सुझाव के र्रोप में लेकर चलें | इस तरह का कोई भी उपचार करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें |




Read more :

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

टिप्पणियाँ