एक महीने में मोटापा घटाएँ || LOOSE FAT IN A MONTH || How To Loose Fat Fast


एक महीने में मोटापा घटाएँ ||
LOOSE FAT IN A MONTH || How To Loose Fat Fast

Photo by Pixabay from Pexels

प्रशाम्यत्यौषधै: पूर्वो दैवयुक्तिव्यपाश्रयै: !

चरक संहिता के अनुसार शारीरिक दोष देव व्यपाश्रय और युक्ति व्यपाश्रय औषधियों से शांत हो जाते हैं !

देव व्यपाश्रय : मणि ,मन्त्र,औषधि ,बलि ,उपहार ,होम ,नियम,प्रायश्चित आदि कर्म जो की देवताओं  के लिए किये जाते हैं !

युक्ति व्यपाश्रय  : योजना ,युक्ति को आश्रय कर किये गए संशोधन,संशमन और कर्म !

ऊपर लिखे श्लोक का अर्थ है शरीर में किसी भी रोग के होने पर उसे शान्त  करने के कई उपाय हैं  !जैसे की मन्त्र,तन्त्र ,उपहार ,योग,औषधि और होम आदि !

Photo by Valeria Boltneva from Pexels
दोस्तों आज हम बात करेंगे उस रोग के बारे में जो कई रोगों  का कारण है , वह रोग जो वर्तमान समय में विकराल रूप ले चूका है !आज हमारा खाना पीना ,रहन सहन  कुछ ऐसा  हो चुका  है कि  रोग तो हमारे साथी हो चुके हैं  हम रोजमर्रा के जीवन में रोगों  के कारण सुनते रहते हैं  और हमें पता है की ये कारण वे सब कारण हैं  जिन्हे टाला  भी जा सकता है ! जरूरत नहीं Fast Food खाने की ,जरूरत नहीं नमक खाने की ,क्या हम बिना तेल के खाने से मर जाएंगे ??????

Photo by Pixabay from Pexels
दोस्तों कच्चा खाने वाले हमारे से अच्छा जीवन जी रहे हैं ,पर हम उनका मजाक उड़ाते रहते हैं , शराब पीकर,सिगरेट पीकर,पान और गुटखा खाकर हम अपने को महान सावित करते रहते हैं  !

आज हम जिस रोग के बारे में बात करेंगे वह है मोटापा ,मोटा आदमी दौड़ भाग नहीं सकता , मोटा आदमी कुछ दूर  चलते ही थक जाता है , मोटा आदमी अपने जूते नहीं पहन सकता ना ही वह आत्मविश्वास महसूस करता है !मोटू ,हाथी और गोलू ये सब उस के नाम रख दिए जाते हैं ! 

मोटापा शरीर में कई रोगों  का कारण है जैसे की श्वाश रोग,उच्च रक्तचाप ,मधुमेह और हड्डियों के रोग आदि ! 

दोस्तों आज मैं  आप को मोटापे से बचने के लिए परहेज़  और औषधि बताऊंगा अगर इस औषधि और परहेज़  को आप एक महीने तक लगातार प्रयोग करते हैं  तो आप का मोटापा तो दूर होगा साथ ही आप कई रोगों  से बच जाएँगे  !अगर आप को इस औषधि  से लाभ हो तो comment  जरूर करें  ,किसी दूसरे को भी इस का लाभ पहुंचे इस के लिए like  और share  करना न भूलें  ! 

pexels.com
आप बहुत सा पैसा गवां  चुके होंगे पर यह मुफ्त की औषधि आप को किसी ने नहीं बताई होगी !इस औषधि को रात को सोने से पहले लें और बताये गए परहेज़  जरूर करें !




परहेज़     (क)   मीठाई 
                (ख)  तेल हुए तेल से बनी चीजें 
                (ग)   Fast Food  और  Junk Food 

Photo by Alisha Mishra from Pexels
औषधि      अदरक,नींबू ,खीरा,धनिया और शहद ! आधा  गिलास पानी में एक खीरा धनिया और  स्वाद अनुसार अदरक, नींबू  और शहद   मिलाकर    इन सब का जूस बना लें  और इस जूस को बताये अनुसार लें !पैट भर कर भोजन न करें ! चार रोटी कि  भूख हो तो तीन ही खाएं !सप्ताह में एक व्रत जरूर करें  पर व्रत में पानी तक नहीं पीना है बस रात को ऊपर बताई औषधि लेनी है !   






अन्य पढ़ें

टिप्पणियाँ